Friday, March 13, 2015

वक्री पापा अति क्रूरा...


वृश्चिक राशि में शनि, शनिवार,14 मार्च 2015 को शाम 8.21 से 01 अगस्त 2015 तक वक्र गति से गतिमान रहेगे।

प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर अपने अक्ष पर चक्रण ( SPIN) करते हुए अपनी परिक्रमण कक्षा में घूमता है। पृथ्वी के सापेक्ष जब ग्रह का चक्रण वामावर्त (ANTI CLOCKWISE) होता है तो ग्रह मार्गी कहे जाते हैं और जब दक्षिणावर्त (CLOCKWISE) चक्रण दिखता है तब ग्रह वक्री कहे जाते हैं। वास्तव में ग्रह अपने परिक्रमण पथ पर पृथ्वी के सापेक्ष प्रायः ही वामावर्त (ANTI CLOCKWISE) होते हैं, किन्तु परिक्रमण पथ की नाभि (FOCUS) के निकट बार दक्षिणावर्त (CLOCKWISE) चक्रण करते दिखते हैं।

ग्रहों के चक्रण से ही उनका पिण्ड-चुम्बकत्व क्षेत्र (MASS MAGNETIC FIELD) बनता है। सौरमंडल में अन्योनाश्रय होने से इसका प्रभाव पृथ्वी पर तथा पृथ्वी के जीव-जगत पर पड़ता है।

वक्री शनि का फल इस बार नए सम्वत्सर के राजा भी शनि ही हैं.. फलस्वरूप राजनेताओं में परस्पर विद्वेष, अविश्वास तथा आरोप-प्रत्यारोप बढ़ेंगे। मध्य-दक्षिण एशियाई देशों के राजनैतिक क्षेत्र मे उथल-पुथल मचेगी। पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था के चरमराने से विश्व आर्थिक मन्दी की चपेट में आ सकता है। कृषि उत्पादनों में भारी कमी से खाद्य महँगाई में लगातार वृद्धि की आशंका है। भूकम्प तथा भयंकर समुद्री तुफानों से हानि की आशंका है।

राशियों पर प्रभाव

मेष

अष्टमस्थ शनि ढैया के कारण शुभ नहीं हैं।

वक्री होने के कारण कार्यों में बाधाओं की आशंका है।

कार्य-स्थल पर आपकी गुणवत्ता में कमी आएगी।

मानसिक अस्थिरता के कारण निर्णय क्षमता प्रभावित होगी

परिजनों से सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

नया कार्य शुरू करने से बचें तथा कोई नया अनुबन्ध न करें।

आँतों की समस्या से सतर्क रहें

प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें

वृष

पारिवारिक जीवन में विवाद उत्पन्न होंगे।

मन में उत्साह बनी रहेगा।

अंतिम समय में कार्य स्थगित होंगे।

नौकरी पेशा वालों को तरक्की के योग बनेंगे।

मानसम्मान में कमी आएगी।

व्यापारिक साझेदारी के विवाद सुलझेंगे।

जीवन साथी से अलग रहना पड़ सकता है।

हर शनिवार छाया दान करें।

मिथुन

मुकदमों में विजय के योग हैं।

स्वास्थ्य में सुधार होता दिखेगा।

किसी बड़े काम से जुड़ा निर्णय फायदा देगा।

प्रेम सबंधों में निराशा होगी।

शत्रु पराभूत होंगे।

क़र्ज़ को लेकर चिन्ता में कमी आएगी।

श्री हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।

कर्क

निजी जीवन में असंतोष रहेगा।

मनोबल में कमी न आने दें।

संतान पक्ष से चिन्ता हो सकती है।

पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा

गर्भवती महिलाएँ सेहत को लेकर सावधान रहें।

सम्मान में कमी की आशंका है।

निर्णय लेने में शीघ्रता न करें।

काला कपड़ा शनिवार को गरीबों को दान दें।

सिंह

जीवन-साथी आपकी अवहेलना कर सकता है।

अत्यधिक व्यय से मन क्षुब्ध होगा।

परिवार के प्रति उदासीनता जन्म ले सकती है।

माता की सेहत चिन्ताजनक होगी।

मन दुविधाग्रस्त होने से निर्णय गलत हो सकते हैं।

कार्य-स्थल पर लोगों से कम निभेगी

चोट-चपेट की आशंका है।

नित्य सुंदर कांड का पाठ करें।

कन्या

पराक्रम में वृद्धि होगी।

निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।

परिवार में मतभेद सुलझेंगे।

यात्राओं में अत्यधिक व्यय की आशंका है।

पैतृक व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं।

अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे।

विदेशी सम्बन्धों का लाभ मिलेगा।

हनुमान जी को शनिवार को चमेली का तेल अर्पित करें।

तुला

यात्रा में कीमती सामान खो सकता है।

शेयर-सट्टे आदि से हानि की आशंका।

उधार न दें अन्यथा समय पर वापस नहीं मिलेगा।

व्यवहार को संयत बनाएँ रखें।

नौकरी बदलने अथवा नया व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा।

सांस की तकलीफ़ हो सकती है।

पीपल के पेड़ के नीचे सुबह जल दें तथा शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं।

वृश्चिक

वाणी कठोर हो सकती है, नियन्त्रण रखें।

स्वास्थ्य पर व्यय वृद्धि के योग हैं।

सहकर्मियों से विवाद और कार्य-स्थल पर अविश्वास बढ़ेगा।

कागज़ी दस्तावेजों पर दस्तख़त करते समय सावधान रहें, धोखा होगा।

जमीन-मकान से सम्बन्धित कोई विवाद उभरेगा।

रक्तचाप की बीमारी उभर सकती है।

19 शनिवार लगातार छाया दान करें।

धनु

विदेश यात्रा व्यर्थ होगी।

घर में चोरी होने की आशंका है।

कर्ज लेने की स्थिति बनेगी।

पूँजी निवेश से बचें, धोखे की आशंका है।

पानी तथा वाहन से दुर्घटना के दुर्योग हैं।

घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

श्रीविष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर

आय के निश्चित स्रोत बनेंगे।

पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के आसार हैं।

मनोनुकूल स्थानान्तरण की सम्भावना बनेगी।

व्यापारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी।

कार्य सम्बन्धी भाग-दौड़ में वृद्धि होगी।

अति उत्साह में निर्णय लेने से बचें।

सोमवार को भगवान शंकर को काला तिल युक्त दूध चढ़ाएँ

कुम्भ

रुका प्रोमोशन मिलेगा।

दूर देशों के लोगों से व्यावसायिक संपर्क स्थापित होंगे।

कार्य-क्षेत्र में अधिकारियों के कोप भाजन बन सकते हैं।

अधीनस्थ कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिलेगा।

पुरस्कार की प्राप्ति होगी।

भूमि में निवेश हानि दे सकता है।

शिवप्रदोष में पंचामृत से रुद्राभिषेक करें।

मीन

राजनैतिक सम्बन्धों में सुधार के लक्षण हैं।

छोटी-छोटी व्यापारिक यात्राएँ करेंगे।

कर्ज वापसी के योग हैं।

मित्रों से मनमुटाव की आशंका है।

मित्र आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे।

ज्वर-शिरोपीड़ा की समस्या बनेगी।

प्रत्येक शनिवार काला उड़द दान करें।

 

 

No comments:

Post a Comment